Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनिमल प्रिंट बिकिनी में मौनी रॉय ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोवा में एंजॉय कर रहीं वेकेशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें एनिमल प्रिंट बिकिनी में मौनी रॉय ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोवा में एंजॉय कर रहीं वेकेशन
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (12:44 IST)
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय भले ही अभी पर्दे पर ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
इन दिनों मौनी रॉय गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक हॉट बिकिनी फोटो फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं।
 
तस्वीर में मौनी रॉय एनिमल प्रिंटेड बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
मौनी रॉय अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट बिकिनी तस्वीरें शेयर करती हैं। वह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर भी छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि मौनी 2022 में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
 
मौनी को टीवी सीरियल 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कौन हैं एआर रहमान की बेटी खतीजा के मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद?