Publish Date: Fri, 26 Feb 2021 (12:51 IST)
Updated Date: Fri, 26 Feb 2021 (12:59 IST)
मि. लेले को बनाने की घोषणा हुए एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। वरुण धवन को लेकर यह फिल्म अनाउंस की गई थी जिसे शशांक खेतान निर्देशित करने वाले थे। शशांक और वरुण इसके पहले साथ में कुछ फिल्में कर चुके हैं।
मार्च 2020 में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। कहा गया स्क्रिप्ट को लेकर वरुण खुश नहीं है। आठ-दस महीनों तक जब फिल्म को लेकर कोई बात नहीं हुई तो माना गया कि यह फिल्म बंद हो गई।
लेकिन मि. लेले अब बनने जा रही हैं। वरुण धवन बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विक्की कौशल ने ली है। किआरा आडवाणी फिल्म की हीरोइन होंगी।
किआरा और विक्की इसके पहले 'लस्ट स्टोरीज' साथ कर चुके हैं। अब दोबारा फिल्म करने का मौका उन्हें मिला है।
वैसे किआरा इन दिनों बेहद व्यस्त चल रही हैं। उनके हाथ में कई फिल्में हैं। भूलभुलैया 2, जुग जुग जियो, कर्रम कुर्रम के बाद अब मिस्टर लेले भी अनाउंस हो गई है। इसके अलावा उनकी तीन-चार प्रोड्यूसर्स से भी बात चल रही है।