Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंगना रनौट और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, जानिए क्या है मामला

हमें फॉलो करें कंगना रनौट और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, जानिए क्या है मामला
, बुधवार, 18 नवंबर 2020 (12:26 IST)
अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार समन भेजा है। मुंबई पुलिस कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल से पूछताछ करना चाहती है। इस समन में पुलिस ने कंगना और रंगोली को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है।

 
बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कंगना और रंगोली पर ट्विटर पर नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली को समन भेजकर 26-27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था मगर दोनों हाजिर नहीं हुई थीं। दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैय्यद की शिकायत के बाद कंगना और उनकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। एफआईआर के मुताबिक, कंगना और उनकी बहन रंगोली ने अपने ट्वीट्स के जरिए सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और महाराष्ट्र सरकार का नाम बदनाम करने का काम किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा, दोस्त अक्षय ओबेरॉय का खुलासा