Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिर गिरफ्तार हो सकती हैं गहना वशिष्ठ, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

हमें फॉलो करें फिर गिरफ्तार हो सकती हैं गहना वशिष्ठ, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
, गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (15:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एक पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं इस इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ को भी समन भेजा था। 
 
बीते दिनों राज कुंद्रा की कंपनी के 3 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ मुंबई के मालाड इलाके के मालवानी थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बताया जा रहा है कि गहना वशिष्ठ अभिनेत्री व प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने हॉटशॉट एप के लिए कुछ समय पहले कॉन्टेंट बनाया था।
 
अश्लील फिल्म बनाने के केस में गहना वशिष्ठ पहले भी जेल जा चुकी हैं। अब गहना को एक बार फिर से इस मामले के बढ़ने पर गिरफ्तारी का डर लग रहा है। यही कारण है कि एक्ट्रेस ने जमानत के लिए गुहार लगाई है। लेकिन मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। 
 
गहना वशिष्ठ के खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने फरवरी महीने गहना वशिष्‍ठ को गिरफ्तार किया था। एक्‍ट्रेस फिलहाल जमानत पर रिहा है। जबकि 28 जुलाई को दो पीड़ित एक्‍ट्रेस ने गहना समेत चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका अरोरा बनना चाहती हैं एक बेटी की मां