Publish Date: Fri, 20 Aug 2021 (14:25 IST)
Updated Date: Fri, 20 Aug 2021 (14:27 IST)
दुनिया में करोड़ों लोग शिरडी के साई बाबा को मानते हैं। सदियों से शिरडी के साई बाबा की अमरगाथा को सुनहरे पर्दे पर उजागर किया गया। हर किसी ने साईबाबा का चित्रण और उनके अद्भुत चमत्कारों का वर्णन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में किया है।
वहीं अब एमएक्स प्लेयर 'सबका साई' नाम की 10 एपिसोड की सीरीज लेकर आया है, जिसे 26 अगस्त से दिखाया जाएगा। लेकिन यह सीरीज आने से पहले ही विवादों में घिर गई है। अब ऐसा क्या हुआ कि अपने ही भगवान के शो पर भक्त सवाल उठ रहे हैं? क्या आस्था की भावना को लोग अंधविश्वास की भाषा से तोल रहे हैं। आखिर लोग क्यों कह रहे हैं कि 'सबका साई' शो, इस महामारी के वक़्त नही दिखाना चाहिए।
ट्विटर पर शो के रिलीज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्वीटर पर लोग अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं कि दुनिया जहा इस वक़्त इतनी नकारत्मकता से गुजर रही हैं जहां धर्म के नाम पर बाबा का चोला पहनकर पाखण्डी लोगो की भावनाओ से खेल रहे हैं ऐसे में 'सबका साई' रिलीज करना सही नही हैं। साई के लिए लोगों के दिलों मे अपार श्रद्धा हैं पर साई के नाम पर फरेब कर रहे बाबाओ को ऐसे शो के जरिए शायद बढ़ावा मिलेगा।
शो के रिलीज पर उठ रहे सवाल पर 'सबका साई' के निर्देशक अजित भैरवकर का कहना हैं कि हाल के दिनों में विज्ञान और चिकित्सा की सफलता में कोई कमी नहीं है, यहां डॉक्टर भगवान के समान हैं क्योंकि उनके पास जीवन बचाने की शक्ति है। मेरा मानना है कि सकारात्मकता ही इस वक़्त जीने का एकमात्र तरीका है और साईं बाबा की श्रद्धा और सबुरी की शिक्षाएं इस प्रयास में बहुत आगे तक जाएंगी। कुछ बेईमान लोग होंगे जो अच्छे लोगों के विश्वास और सद्भावना का उपयोग करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अच्छाई की कहानियां दिखाना बंद कर दें।
कहते हैं कि जब दवा और दुआ दोनों एक साथ मिले तब बड़े से बड़ा दर्द दूर हो जाता हैं। महामारी से जूझ रहे लोगों में साई की भक्ति ही उनको मन को शांत करने का सबसे अनोखा उपाय हैं। तमिल और तेलुगु भाषाओं में डब की गई इस सीरीज में गुल्कि जोशी, मोहम्मद समद, आकाश सिन्हा, मनोज कोल्हटकर मुख्य भूमिका में हैं।