Publish Date: Fri, 11 Feb 2022 (15:22 IST)
Updated Date: Fri, 11 Feb 2022 (15:26 IST)
एकता कपूर का पॉपुलर शो 'नागिन' जल्द ही नए सीजन के साथ पर्दे पर लौट रहा है। 'नागिन 6' का प्रीमियर 12 फरवरी को रात 8 बजे कलर्स टीवी चैनल पर होगा। इस सीरियल में तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल और महक चहल प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।
खबरों के अनुसार नागिन 6 में सिम्बा नागपाल डबल रोल निभाते नजर आएंगे। उनका किरदार निगेटिव और पॉजिटिव दोनों होगा। शो में वह एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
नागिन 6 सबसे महंगा सीजन साबित होने वाला है। स्पेशल इफेक्ट्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है। बताया जा रहा है कि 'नागिन 6' को एकता कपूर 130 करोड़ के बजट के साथ बना रही हैं।
नागिन 6 की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है। रिलीज हुए प्रोमो में दिखाया गया है कि देश की रक्षा करने के लिए नागिन एक बार फिर आ रही है। शो में कल्पना के साथ रियलिटी भी देखने को मिलेगी। नागिन 6 में महामारी भी नजर आएगी। नागिन इस महामारी से लड़ती दिखेंगी।