Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में ऐसा होगा नागार्जुन का किरदार, डिटेल हुई लीक!

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में ऐसा होगा नागार्जुन का किरदार, डिटेल हुई लीक!
, गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (13:56 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फाई थ्रिलर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को साल 2020 की सबसे बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चनन, मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं शाहरुख खान के फिल्म में कैमियो करने की खबर है।

इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म के किरदारों की पूरी डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन नागार्जुन के किरदार से पर्दा हट गया है। खबरों के मुताबिक, एक्‍शन-एडवेंचर फिल्‍म ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन एक आर्कियोलॉजिस्‍ट के रोल में नजर आएंगे। 
 
webdunia
खबर के अनुसार नागार्जुन अपने रोल की शूटिंग जून में वाराणसी में कर चुके हैं। नागार्जुन पर काशी विश्‍वनाथ मंदिर, छेत सिंह फोर्ट और गंगा के किनारे फिल्‍म से जुड़े कई सीन्‍स फिल्‍माए गए हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म में नागार्जुन का किरदार अपने स्टूडेंट्स के साथ एक पुराने मंदिर की मरम्मत करने के लिए एक अभियान चलाता है। कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाएं होती हैं जो शिव और ईशा को नागार्जुन तक ले जाती हैं। हिमालय पर जाने से पहले कहानी शहर के प्राचीन मंदिर से शुरू होती है।
 
फिल्म में मौनी रॉय और सौरव गुर्जर भी इसी दौरान कहानी में एंट्री करेंगे। फिल्म का यह हिस्सा वाराणसी पर ही आधारित होगा। ब्रह्मास्त्र अगले साल मई 2020 में रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, लंदन, एडिनबर्ग और वाराणसी में हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी आई विवादों में, एनसीपी विधायक ने दी यह धमकी