Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गलत नक्शे की वजह से 'नमस्ते इंग्लैंड' में बुरे फंसे अर्जुन-परिणीति

Advertiesment
हमें फॉलो करें गलत नक्शे की वजह से 'नमस्ते इंग्लैंड' में बुरे फंसे अर्जुन-परिणीति
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के हाल ही में दो पोस्टर रिलीज़ हुए। एक में परी ने इंग्लैंड के झंडे की चुन्नी पहन रखी है, तो दूसरे में अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे का टीशर्ट पहन रखा है। यह कहानी भारत के पंजाब और इंग्लैंड को दर्शाएगी। इसलिए पोस्टर में भारत का नक्शा भी दर्शाया गया है। 
 
भारत के नक्शे के कारण यह फिल्म विवादों में घिर गई है। यह सब हुआ फिल्म के एक पोस्टर की वजह से जिसमें भारत और इंग्लैंड का नक्शा दिखाया गया है। अर्जुन कपूर के यूनियन जैक वाले टीशर्ट पहने एक पोस्टर के बैकग्राउंड में भारत के नक्शे को दिखाया गया है साथ ही उससे छेड़छाड़ भी की गई है। 
 
पोस्टर में जम्मू-कश्मीर वाले हिस्से को गलत दर्शाया गया है। ऐसे में भारतीय कानून के मुताबिक भारत का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नेशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। साथ ही यह क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट (1961) के तहत दंडनीय अपराध भी है। इस नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब है। अक्साई चिन पर भारत और चीन के विवाद हैं और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है। 
 
 
ऐसे में इस नक्शे को गलत तरीके से दिखाकर फिल्म मुश्किल में पड़ गई है। अब देखते हैं आगे क्या होता है। हालांकि फिल्म के पोस्टर को ठीक कर दिया गया था और अर्जुन ने इसे दोबारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक कॉमिक ड्रामा होगी और 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप कितना जानते हैं अपनी फेवरेट 'नागिन' अनिता हसनंदानी को?