Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फैंस संग करीना कपूर का बर्ताव नारायण मूर्ति को नहीं आया पसंद, बोले- जब कोई स्नेह दिखाता है...

हमें फॉलो करें फैंस संग करीना कपूर का बर्ताव नारायण मूर्ति को नहीं आया पसंद, बोले- जब कोई स्नेह दिखाता है...

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 26 जुलाई 2023 (12:43 IST)
Narayana Murthy criticises Kareena Kapoor: बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर फैंस संग अपने बर्ताव के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्ट्‍रेस करीना कपूर खान के फैंस संग बुरे बर्ताव के बारे में बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
 
इस वीडियो में नारायण मूर्ति एक इवेंट करीना कपूर से जुड़ा किस्सा सुनाते दिख रहे हैं। नारायण मूर्ति कहते हैं, उस दिन मैं फ्लाइट में था और लंदन से लौट रहा था। उसी फ्लाइट में बगल की सीट पर करीना कपूर खान बैठी थीं। इतने सारे लोग उसके पास आए और उन्होंने हैलो कहा। 
 
नारायण मूर्ति ने कहा, करीना ने इनको जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा ना उनकी ओर देखा। यह मेरे लिए बेहद हैरान करने वाला था। कई लोग जब मेरे से मिलने आए तो मैंने उनसे खड़े होकर एक मिनट या आधे मिनट बात भी की। वे बस यही उम्मीद कर रहे थे।
 
वीडियो में नारायण मूर्ति के साथ बैठी उनकी पत्नी सुधा मूर्ति उन्हें चुप कराने की कोशिश करती दिख रही हैं। वह करीना का बचाव करते हुए कहती हैं, 'उनके करोड़ों फैंस हैं, वो थक जाती होंगी। मूर्ति जैसे सॉफ्टवेयर के लगभग 10 हजार ही फॉलोअर्स होते हैं।' 
 
इसके बाद नारायण मूर्ति कहते हैं, 'नहीं, नहीं, यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि जब कोई स्नेह दिखाता है, तो मुझे लगता है कि आप इसे कितने भी गुप्त तरीके से वापस दिखा सकते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। वैसे भी ये सभी आपके अहंकार को कम करने के तरीके हैं।'
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'अब अपनी आंखों से दुनिया देख', बिन आंखों के जन्मे बच्चे का इलाज करवाएंगे सोनू सूद