Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन्हें डेट कर रही हैं नरगिस फाखरी, अनोखे तरीके से किया खुलासा

हमें फॉलो करें इन्हें डेट कर रही हैं नरगिस फाखरी, अनोखे तरीके से किया खुलासा
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का चार्म ही अलग है। 'रॉकस्टार' के बाद तो उनकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई थी। फिलहाल वे कोई फिल्म नहीं कर रही हैं, लेकिन उनके रोमांस की खबरें लगातार बनी रहती हैं। पिछले क्रिसमस पर उन्होंने हॉलीवुड के म्युज़िक प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मैट एलोनजो के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसे देख लगता था कि उन्हें अपना लव पार्टनर मिल गया है। 

webdunia

 
अब खबर है कि दोनों वाकई रिलेशनशिप में हैं। अब तक दोनों के रिलेशनशिप की सिर्फ अटकलें ही लगाई जाती थीं। अब नरगिस ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर पता चल रहा है कि यह प्यार नहीं तो और क्या है। नरगिस ने बड़े ही अनोखे तरीके से अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। 
 
नरगिस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें नरगिस का टैटू नज़र आ रहा है। दरअसल यह टैटू ही उनके रिलेशनशिप का सबूत है। इसमें नरगिस ने उनके और उनके बॉयफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर टैटू करवाया है। यह सुंदर टैटू उनकी कलाई पर बना हुआ है। इसके साथ ही कलाई का भी एक पिक्चर है। जाहिर तौर पर यह मैट का ही हाथ है। इस पर भी 'एन एम' का टैटू बना हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्यजीत रे की फिल्में नहीं देखी तो आप दुनिया में बिना सूरज या चाँद देखे रह रहे हैं