Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने रिजेक्ट कर दी थी 'कल हो न हो'

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने रिजेक्ट कर दी थी 'कल हो न हो'
, रविवार, 19 जून 2022 (17:25 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' से कमबैक करने जा रही हैं। वह इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान वह अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज भी खोल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि एक बड़ी फिल्म में उन्हें रोल ऑफर हुआ था लेकिन वह यह किरदार नहीं निभा सकीं।

 
खबरें आई थीं कि फिल्म 'कल हो न हो' के लिए प्रीति जिंटा की मां के किरदार के लिए नीतू कपूर पहली पसंद थीं। बाद में यह भूमिका जया बच्चन ने निभाई थीं। अब इस बात पर नीतू ने सहमति जताई है। उन्होंने बताया है कि यह रिपोर्ट सही थी। 
 
webdunia
नीतू कपूर ने यह भी बताया कि किस वजह से वह इस रोल को नहीं निभा सकीं। उन्होंने कहा कि वह इस रोल को स्वीकार करने पर विचार कर रही थीं। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। उनके पति ऋषि कपूर ने उन्हें इसमें काम नहीं करने को कहा था क्योंकि वो काफी पोजेसिव थे।
 
नीतू कपूर ने कहा, वो चाहते थे कि मैं घर पर ही रहूं और जब भी मैं घर से बाहर निकलती थी, तो वो पागल हो जाते थे। वो सवाल पूछते थे कहां जा रही हो और घर वापस कब तक आऊंगी। वो मुझे लेकर बहुत ज्यादा इनसिक्योर हो जाते थे इसलिए मैं उन्हें छोड़कर किसी फिल्म के बारे में सोच नहीं सकती थी।
 
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह काम करने के लिए उनसे पूछतीं तो ऋषि कभी भी इनकार नहीं करते। नीतू ने कहा, वो इस बारे में जानती थी कि अगर वो दो महीने तक किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर रहती तो वो काफी दुखी रहते।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं मलाइका अरोरा, बोल्ड अंदाज से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान