Publish Date: Wed, 14 Sep 2022 (15:21 IST)
Updated Date: Wed, 14 Sep 2022 (15:24 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के साथ-साथ प्रेग्नेंसी पीरियड भी एंजॉय कर रही हैं। आलिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं।
वहीं अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट की मां और सासू मां उनके लिए एक बेबी शावर होस्ट करेंगी। इस बेबी शावर में सिर्फ लड़कियां ही शामिल होगी। नीतू कपूर और सोनी राजदान ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट गर्भावस्था के तीसरी तिमाही में हैं और जल्द ही होने वाली नानी सोनी राजदान व दादी नीतू कपूर उनके लिए बेबी शॉवर होस्ट करेंगी। सितंबर 2022 के अंत में आलिया की गोद भराई का आयोजन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आलिया की गोद भराई मुंबई में ही होगी। इस कार्यक्रम में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, आरती शेट्टी व आलिया भट्ट की कुछ और बचपन की दोस्त शामिल होंगी।
बता दें कि पिछले महीने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपना बेबीमून सेलिब्रेट करने के लिए इटली गए थे। आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। हाल ही में यह कपल साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आया है।