Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतू कपूर ने फैमिली साथ इटली में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बहू आलिया को किया मिस

हमें फॉलो करें नीतू कपूर ने फैमिली साथ इटली में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बहू आलिया को किया मिस

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 8 जुलाई 2023 (16:57 IST)
Neetu Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू अपने परिवार के साथ इटली में अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बर्थडे के मौके पर अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
 
इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'खूबसूरत यादगार दिन, आलिया भट्ट और राहा को मैंने बहुत मिस किया।'
 
webdunia
वहीं आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां को बर्थडे की बधाई देते हुए एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज को खूबसूरत बना देती हैं। आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
 
बता दें कि आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बिजी होने के कारण लंदन नहीं जा पाईं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी धर्मेंद्र की दीवानी थीं जया बच्चन, सेट पर सोफे के पीछे छिपकर करती थीं यह काम