Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये है अंगद बेदी और नेहा धूपिया की लव-स्टोरी

हमें फॉलो करें ये है अंगद बेदी और नेहा धूपिया की लव-स्टोरी
बस अभी कुछ देर पहले की ही बात है जब खबर आई कि बॉलीवुड की एक और बेहतरीन पर्सनेलिटी नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली है। हालांकि यह एक सीक्रेट मैरिज थी लेकिन शादी के बाद खुद नेहा धूपिया और अंगद ने इसकी जानकारी फैंस को ट्विटर पर दे दी। इसके पहले करण जौहर यह खुशी सभी के साथ शेयर कर चुके थे। 
 
नेहा धूपिया और अंगद बेदी को शादी बहुत बहुत बधाइयां। फैंस इनके लिए बहुत खुश हैं। लेकिन अचानक हुई इस शादी के बारे में कोई एक बार में यकीन नहीं कर पा रहा है। दरअसल नेहा धूपिया और अंगद बेदी लंबे समय से एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई बार अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं लेकिन हमेशा यही कहा कि हम दोनों सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
 
 
दोनों ने 10 मई को दिल्ली में पंजाबी रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की। दोनों साथ में बहुत ही खूबसुरत लग रहे थे। नेहा ने अपने हबी के लिए मैसेज लिखा कि मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीज़न.. मैंने मेरे बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली.. हैलो मेरे हसबैंड। वहीं अंगद ने भी नेहा के लिए खूबसुरत मैसेज लिखा बेस्ट फ्रेंड.. अब वाइफ.. हैलो मेरी वाइफ। देखिए इस खूबसुरत कपल की यह पिक्चर- 
 
 
 
इनकी शादी से फैंस खुश तो बहुत हैं लेकिन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ये हुआ कैसे। दरअसल नेहा ने पहले एक इंटरव्यु में कहा था कि वे किसी एक्टर से शादी नहीं करना चाहतीं। वहीं उनके बेस्ट फ्रेंड, अब उनके पति, अंगद एक फिल्म एक्टर ही हैं। कहते है ना प्यार दोस्ती है। शायद इसलिए ही नेहा को एक बहुत अच्छे दोस्त में अपना प्यार मिल गया है। 
 
 
फैंस को बता दें कि अंगद बेदी एक मॉडल और फिल्म एक्टर हैं। अंगद ने फिल्म 'फालतु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो होस्ट भी किए। वे 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आए थे। साथ ही उन्होंने 'पिंक' और 'टाइगर ज़िंदा है' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वे वेब सीरिज़ 'इंसाइड एज' में भी लीड थे। 
 
 
अंगद बेदी बेहतरीन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। इसलिए उन्हें क्रिकेट का भी बहुत शौक है। वे दिल्ली के लिए अंडर-19 की टीम में खेल भी चुके हैं। अंगद और नेहा काफी लंबे समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। खबर है कि इसके पहले अंगद मॉडल नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद जब से इनका ब्रेकअप हुआ है नेहा इनके लिए सहारा बन गई थीं। नेहा भी लंबे समय से सिंगल हैं। इसलिए इन दोनों दोस्तों को एक-दूसरे में ही प्यार मिल गया और इन्होंने बिना देर किए शादी का फैसला ले लिया। 
 
 
इनके रिलेशनशिप को इन्होंने कभी खुलकर जाहिर नहीं किया लेकिन इनके सोशल मीडिया काउंट ही बहुत कुछ कह जाते थे। दोनों के अकाउंट एक-दूसरे की पिक्चर्स से भरे हुए हैं। दोनों लंच और डिनर डेट्स पर भी काफी बार स्पॉट हुए हैं। और इनकी पार्टी की मस्ती देखने लायक होती है। 
 
 
मज़ेदार बात यह है कि नेहा धूपिया, अब नेहा बेदी, अंगद से दो वर्ष बड़ी हैं। इनकी लव-स्टोरी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्लिन चोपड़ा ने खुद को दिया एक करोड़ रुपये का गिफ्ट