Publish Date: Thu, 10 May 2018 (15:07 IST)
Updated Date: Thu, 10 May 2018 (16:41 IST)
अभी सोनम कपूर की शादी की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर की शादी की खबर आ गई। नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से विवाह रचा लिया। दोनों के रोमांस की खबर पिछले दिनों ही आई थी और किसी को उम्मीद नहीं थी कि दोनों इतनी जल्दी विवाह रचा लेंगे।
करण जौहर ने ट्विटर पर नेहा और अंगद को बधाई दी। नेहा और अंगद ने भी ट्वीटर पर पिक्चर पोस्ट कर इस बारे में सभी को बताया। नेहा ने ट्वीट किया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है और मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।
अंगद ने भी ट्वीट किया कि बेस्ट फ्रेंड अब वाइफ बन गई है। मिसेस बेदी।