Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेहा धूपिया ने बच्चे को फीड कराते हुए शेयर की तस्वीर, बोलीं- फ्रीडम टू फीड...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया 3 अक्टूबर को दूसरी बार मां बनी हैं। हाल ही में नेहा ने अपने बेटे को ब्रेस्ट‍फीड कराते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें नेहा धूपिया ने बच्चे को फीड कराते हुए शेयर की तस्वीर, बोलीं- फ्रीडम टू फीड...
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (12:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म‍ दिया है। हालांकि नेहा ने अपने बेटे का चेहरा अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है। 
 
हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बच्चे को फीड कराते हुए मुस्कुरा कर रही हैं। अपने हाथों से नेहा ने अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, 'फ्रीडम टू फीड।' (खाने की आजादी) नेहा की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करके नेहा की तारीफ कर रहे हैं। 
 
webdunia
नेहा धूपिया अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार काम कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी आगामी फिल्म 'सनक' के लिए डब किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ए थर्स्डे' के लिए भी शूटिंग की। इस फिल्म में वह प्रेग्नेंट कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
 
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी 3 अक्टूबर को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। नेहा की एक बेटी भी हैं जिसका नाम मेहर हैं। मेहर का जन्म साल 2018 में हुआ था।
 
नेहा धूपिया ने साल 2018 में एक्टर अगंद बेदी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही खबर आई थी कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है। लेकिन कपल ने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि जब नेहा का बेबी बंप दिखने लगा तो उन्होंने यह बात मानी कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्यन खान ड्रग केस के कारण शाहरुख खान की बदल सकती है हीरोइन