Publish Date: Tue, 30 Apr 2019 (06:08 IST)
Updated Date: Mon, 29 Apr 2019 (17:12 IST)
सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 12 में नजर आ चुकी नेहा पेंडसे अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरों से अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में नेहा ने कुछ बोल्ड फोटो सोशल मीडिटा पर शेयर किए हैं। इस फोटो में नेहा बोल्ड स्विमसूट के साथ जींस पहने नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में नेहा का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। ब्लैक मिनी ड्रेस में नेहा काफी हॉट लग रही है। तस्वीरों में नेहा का बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।
छोटे पर्दे के अलावा नेहा पेंडसे फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 1995 में दूरदर्शन पर आने वाले शो 'कैप्टन हाऊस' से की थी।