Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने अगले प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह निभाएंगे यह किरदार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वे कपिल देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Singh
बॉलीवुड के धमाकेदार एक्टर रणवीर सिंह लगातार अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में खास जहग बान रहे है। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद बैक टू बैक दो हिट फिल्में सिम्बा और गली बॉय दी है।


रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की श़ूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्‍म रणवीर सिंह दिग्‍गज क्र‍िकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो स्‍ट्रीट रैपर और क्र‍िकेटर के बाद रणवीर सिंह जल्‍द ही और दिलचस्प भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
 
webdunia
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह जल्‍द ही केप टाउन में एक हाई बजट कमर्शल शूट करने जा रहे हैं। इसमें वह खोजी पत्रकार का रोल प्‍ले करेंगे जो कि एक मिशन पर है। अभिनव देव इस ऐड का डायरेक्‍शन करेंगे।
 
हिट फिल्मों के अलावा रणवीर सिंह विज्ञापन की दुनिया में भी तरक्की कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्‍म 83 के अलावा 'तख्‍त' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके साथ विकी कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी दिखेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बागी को रिलीज हुए 3 साल पूरे, इस फिल्म से मिला सबसे युवा सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ