Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दूरदर्शन पर शुरू हुआ नया शो 'सरदार: द गेम चेंजर'

शो में रजित कपूर सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में नजर आ रहे

हमें फॉलो करें सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दूरदर्शन पर शुरू हुआ नया शो 'सरदार: द गेम चेंजर'

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 13 मार्च 2024 (12:57 IST)
Photo Credit : Instagram
Sardar The Game Changer: दूरदर्शन ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नया टीवी सीरियल 'सरदार : द गेम चेंजर' लॉन्च किया है। इस शो में रजित कपूर सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह शो केसी बोकाड़िया ने बताया है। यह सीरीज गीता मानेक की किताब 'सरदार : गेम चेंजर' पर आधारित है।
 
वहीं केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुंबई में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्वराज के पहले सीजन को लॉन्च किया है। इस मौके पर बोलते अनुराग ठाकुर ने कहा, आज हमारे लिए गर्व का पल है और यह हमारे स्वतंत्रता के उन गुमनाम महान नायकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह सीरीज आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय अभियान से प्रेरित है, जिसे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा की यह सीरियल, जो अगस्त 2022 के महीने में लॉन्च किया गया था, ये एक वीरगाथा है भारत के संग्राम की, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने आगे कहा, यह वो लड़ाइयां हैं जो इतिहास के किताब के पन्नों में कहीं दब गई हैं। ''स्वराज'' इन अनगिनत गुमनाम नायकों और उनके अदम्य साहस की कहानी है।
 
webdunia
इस सीरीज पर खुलकर बात करते हुए, ठाकुर ने कहा, ये सीरियल 75 एपिसोड का है, जो हमारे देश के हर कोने से स्वतंत्रता संग्राम के अनजाने नायकों को कवर करता है।  ये हमें आगाज और कोलोनियालिजम के परिनाम को समझने में मदद करता है। 
 
उन्हें आगे कहा, अतीत में, भारत का इतिहास, विदेशी आक्रमणकारियां और शासकों द्वारा उनके राजनीतिक, विचारधारा और आर्थिक हितों के मुताबिक लिखा गया था।  इस ऐतिहासिक सीरियल में, ऐतिहासिक घटनाओं के जरिए संदर्भ पेश किया गया है ताकि 'स्वराज' की अवधारण को दर्शकों के सामने लाया जा सके। अन्होन ये भी कहा कि ये देश और विदेश के दर्शकों को देश की स्पिरिट और हमारी 500 साल लंबी निरंतर स्वतंत्रता हासिल करने के संघर्ष को समझने में मदद करेगा।
 
अनुराग ठाकुर ने 52 एपिसोड वाले सीरियल सरदार : द गेम चेंजर के बारे में बताया, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती को याद करने के लिए दूरदर्शन पर 10 मार्च, 2024 को लॉन्च किया गया है। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Urvashi Rautela की फिल्म JNU का पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म