Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन और आईने में क्या है संबंध, जान कर रह जाएंगे हैरान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hrithik Roshan

समय ताम्रकर

, बुधवार, 13 मार्च 2024 (06:33 IST)
बॉलीवुड वाले बड़े अंधविश्वासी होते हैं और सफलता पाने के लिए तरह-तरह की भ्रांतियां पाल लेते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो अपनी फिल्मों का नाम एक खास अक्षर से ही शुरू करते हैं। 
 
रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन को लीजिए। वे अपनी हर फिल्म का नाम ‘के’ अक्षय से शुरू करते हैं। उन्होंने जाग उठा इंसान और भगवान दादा जैसी फिल्में बनाई जो 'के' अक्षय से शुरू नहीं होती हैं, लेकिन ये फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं तो उनका विश्वास अपने अंधविश्वास पर और गहरा गया। 
webdunia
अंधविश्वास वाली यह बात रितिक के अंदर भी थोड़ी-थोड़ी आई है, आखिर वे राकेश रोशन के बेटे जो ठहरे। रितिक का अंधविश्वास कुछ अलग तरह का है। 
webdunia
वो क्या है? 
 
रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है। रितिक ने अपनी सफलता का रिश्ता इस आईने से जोड़ रखा है, तो अब समझ में आया रितिक की हिट फिल्मों का राज।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि 'दादीसा' अनिता राज रोजाना सेट पर जाने का करती हैं इंतजार