Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निया शर्मा ने खरीदी लग्जरी कार, वीडियो शेयर कर बोलीं- आप खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन...

हमें फॉलो करें निया शर्मा ने खरीदी लग्जरी कार, वीडियो शेयर कर बोलीं- आप खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन...
, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (13:10 IST)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा ने हाल ही में एक शानदार लक्जरी कार खरीदी है,‍ जिसकी तस्वीर और वीहियो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है।

 
निया ने अपनी कार की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आप खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन कार खरीद सकते हैं और दोनों एक जैसा ही है।'
 
 
वही वीडियो में निया शर्मा कार के ऊपर से कवर हटाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में निया शर्मा अपनी कार को लेकर काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं। निया ने Volvo XC90 खरीदी है जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है।
 
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर टीवी कलाकारों के साथ-साथ फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं। कार खरीदने के बाद निया अपने दोस्तों को राइड पर भी ले गईं। इसमें एक्टर रवि दूबे भी नज़र आ रहे हैं।
 
निया शर्मा के लिए नया साल बहुत ही अच्छा रहा है। नए साल में निया ने अपना घर भी खरीदा है। इसके लिए भी लगातार लोग बधाई दे रहे हैं कि पहले अपने लिए नया घर खरीदा और अब अपनी गाड़ी। कुछ दिनों पहले नए घर की झलक दिखाते हुए निया ने ये तस्वीरें पोस्ट की थीं।
 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया ने टीवी की दुनिया में सीरियल 'काली' के जरिए कदम रखा था। इसके बाद वह सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में दिखाई दी थीं। बीते साल निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी जीती है। इन दिनों वह फिर से जमाई राजा सीजन 2 की तैयारी में लगी हुई हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज होते ही विवादों में फंसी 'तांडव', वेब सीरीज के इस सीन पर यूजर्स ने जताई आपत्ति