Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निया शर्मा को मिला काम, इस रियलिटी शो में आएंगी नजर

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (12:43 IST)
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बीते काफी समय से पर्दे से गायब चल रही थीं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान निया ने कहा था कि वह काफी समय से वो काम की तलाश में हैं लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। वहीं अब निया शर्मा को काम मिल गया है। एक्ट्रेस पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नजर आएंगी।

 
'झलक दिखला जा' का 10वां सीजन शुरू होने जा रहा है। इस डांस रियलिटी शो को माधुरी दीक्षित, करण जौबर और नोहा फतेही जज करेंगे। वहीं इस शो के कंटेस्टेंट्स के तौर पर फिलहार तीन नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक निया शर्मा है।
 
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार निया शर्मा और हिना खान उन कुछ सेलिब्रिटिज की लिस्‍ट में शामिल हैं, जिन्‍हें मेकर्स ने सबसे पहले एप्रोच किया है। निया शर्मा ने शो में आने की बात कंफर्म कर दी है। वहीं हिना के साथ अभी भी बातचीत जारी है।
 
बता दें कि निया शर्मा ने साल 2010 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन 4 जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। निया पिछले 2 साल से पर्दे से गायब हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी आलिया भट्ट? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास