Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर', वायरल हो रहा वीडियो

हमें फॉलो करें निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर', वायरल हो रहा वीडियो
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (18:56 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस के संग परफेक्ट मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। दोनों की उम्र में भले ही 10 वर्ष का फासला है, लेकिन इनके प्यार के आगे यह कोई मायने नहीं रखता।

 
प्रियंका और निक दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरव्यूज में अपने निक जोनस की जमकर तारीफ करती नजर आती हैं। तो वहीं निक भी अपने कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा पर ढेर सारा प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। 
 
इन दिनों निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ‍जिसमें एक कॉन्सर्ट के दौरान वह अपनी खूबसूरत पत्नी प्रियंका को 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर' बता रहे हैं। निक की इस बात पर उनके भाई जो जोनस ने रिएक्शन भी दिया है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  
 
वीडियो में निक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, शादी, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा है। शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिली है। निक की ये बात सुनने के बाद जो जोनस अपने हाथ का गिलास ऊपर की ओर उठाते हैं और प्रियंका के लिए कही गई बात पर अपनी हामी भरते हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे 2 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आलीशन शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाजों से हुई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कौन है वह ड्राइवर जिसे रजनीकांत ने समर्पित किया 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'