Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख के घर आर्यन के लौटने पर जलसा, अब शाहरुख करेंगे सख्ती, नो पार्टी

Advertiesment
आर्यन खान
शाहरुख खान और गौरी खान ने आखिर राहत की सांस ली है। बेटा आर्यन घर आ गया है। आर्यन खान पिछले 26-27 दिनों से ऐसा जीवन जी रहा था जिसकी कभी उसने कल्पना भी नहीं की थी।  शाहरुख के घर मन्नत में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। गौरी का जन्मदिन नहीं मना, न ही शाहरुख-गौरी की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट हुई। 
 
आर्यन खान को ड्रग मामले में जब से पकड़ा गया तब से मन्नत में तरह-तरह की बातें हुईं। परवरिश में क्या कमी रह गई? क्या बच्चों को समय नहीं दिया गया? से लेकर तो कई सेलिब्रिटीज शाहरुख से मिलने भी आए। 

webdunia
 
खबर है कि बाद में शाहरुख ने ही लोगों को मना कर दिया कि वे उनके घर मिलने नहीं आए। वे जानते हैं कि कौन उनके साथ इस मुश्किल हालात में खड़ा है। सलमान खान से तो शाहरुख की रोजाना बातें होती रहती थी। 
 
बताया जा रहा है कि अब शाहरुख ने फैसला लिया है कि वे अब एक सख्त पिता के रोल में आएंगे। लाड़-प्यार में बच्चों को छूट नहीं दी जाएगी। आर्यन को अब लेट नाइट पार्टीज, दोस्तों के साथ छुट्टियों पर विदेश भेजना, जैसी सारी छूट अब खत्म कर दी जाएगी। आर्यन को 3-4 महीने अब घर पर ही रहना होगा। वे शायद घर से भी नहीं निकल पाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हंसल मेहता के ससुर और अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन, बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख