Publish Date: Thu, 28 Oct 2021 (16:45 IST)
Updated Date: Thu, 28 Oct 2021 (16:47 IST)
राज कुन्द्रा द्वारा शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करने वाली बात पुरानी भी नहीं हुई थी कि शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा शेट्टी पर मानसिक उत्पीड़न के बदले में 75 करोड़ रुपये की मांग करते हुए एक नोटिस उनको भेजा है।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान अभिनेत्री ने राज पर कई आरोप लगाए थे। जैसे ही राज जेल से बाहर आए उन्होंने शर्लिन पर दावा ठोंक दिया तो पलटवार शर्लिन ने भी किया।
शर्लिन ने अपनी शिकायत में कहा है कि राज ने उसे अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकाया। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शर्लिन ने कागजात साझा किए और एक नोट भी लिखा।
गौरतलब है कि राज के खिलाफ शर्लिन ने अप्रैल में ही शिकायत दर्ज कराई थी। शर्लिन के अनुसार इसके बाद राज उनके घर आए थे और शिकायत वापस लेने का दबाव लेते हुए उन्हें धमकाया भी था।
जुलाई में राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने का आरोप था। राज को कई दिन जेल में गुजारने पड़े थे। इस दौरान शर्लिन ने राज के खिलाफ आग उगली थी।