Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'झलक दिखला जा 11' में नजर आ सकती हैं निक्की तंबोली, मेकर्स ने किया संपर्क!

हमें फॉलो करें 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ सकती हैं निक्की तंबोली, मेकर्स ने किया संपर्क!

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (15:31 IST)
Nikki Tamboli: एक्ट्रेस निक्की तंबोली के सभी प्रशंसकों के लिए एक बेहद आश्चर्यजनक अपडेट आ रहा है। बिग बॉस में अपने शानदार स्टारडम के बाद से सभी सही कारणों से मनोरंजन क्षेत्र में मांग में रहने वाली इस धमाकेदार अभिनेत्री को विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार बिग बॉस में अपना जलवा बिखेरनेवाली खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री निक्की तंबोलीआज काल काफी डिमांड में है।
 
सूत्रों की माने तो इस अभिनेत्री को 'झलक दिखला जा' के 11वें सीज़न के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि निक्की तंबोलीं की और से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि शो के निर्माता निक्की के स्टारडम को भुनाने के लिए उनको शो में लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 
 
webdunia
सूत्र ये भी बात रहे है की निर्माता निक्की की क्षमता को जानते है की वो आसनी से दर्शकों को खींच लाती है, तो यही वजह है की मेकर्स यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं कि वे निक्की तम्बोली शो का हिस्सा बने।
 
webdunia
पिछले कुछ वर्षों में, निक्की तंबोली ने म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शो में अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींच है और अब, लगता है की वह अपनी आगामी ओटीटी रिलीज 'पप्पी लव' के साथ ओटीटी स्पेस पर भी कब्ज़ा कर लेगी, जिससे वह अपना ओटीटी डेब्यू कर रही है। निक्की इस प्रोजेक्ट में सबसे महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है।
 
जबकि प्रशंसकों को पहले से ही निक्की को उनके ओटीटी डेब्यू में देखने के लिए अपने आप को संभाल रखा है वहां, अब रियलिटी शो में उनकी एंट्री की खबरें उनके चाहकों का अपने आप को संभालना और भी मुश्किल कर देंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान की 'जवान' ने रचा इतिहास, दुनियाभर में 1100 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन