Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोरा फतेही के साथ रणवीर सिंह ने किया 'गर्मी' सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nora Fatehi
, शुक्रवार, 6 मई 2022 (17:01 IST)
नोरा फतेही ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से एक अलग पहचान बनाई हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

 
इस वीडियो में नोरा फतेही और रणवीर सिंह 'गर्मी' गाने पर धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। वीडियो की शुरुआत में नोरा लटके-झटके दिखाती हैं, वहीं बीच में रणवीर भी स्टेज पर आकर नोरा के साथ डांस करने लगते हैं। 
 
रणवीर और नोरा साथ में 'गर्मी' सॉन्ग के हुक स्टेप्स को करते हैं। यह वीडियो डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' के सेट का है। इस शो में रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
 
बता दें कि फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडे नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर लगाया हिंसक यौन हमले का आरोप