Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोरा फतेही का इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' हुआ रिलीज़

हमें फॉलो करें नोरा फतेही का इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' हुआ रिलीज़
, गुरुवार, 9 जून 2022 (15:17 IST)
बेहतरीन डांसर नोरा फतेही का अंतरराष्ट्रीय सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज हो गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में यूके के कलाकार जैक नाईट भी हैं। इस गाने को नोरा ने स्वरबद्ध, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो ग्राउंड ब्रेकिंग साउंड्स,  अत्याधुनिक दृश्यों और ब्रेक थ्रू कोरियोग्राफी के साथ वैश्विक पॉपसंस्कृति से प्रेरित है।

webdunia
 
सही मायने में नोरा फतेही एक गेम-चेंजर हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट बिजनेस को फिर से परिभाषित किया है और उन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनका एक और प्रयास है जो उनकी आधुनिक आउट-ऑफ-द-बॉक्स और एजी सेंसिबिल्टी को दर्शाते हुए ठीक यही करता है। वैसे नोरा जो कुछ भी करती है, वह अनोखे अंदाज में करती है और 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' बाकी सबसे हटके है और इसका विजुअल बहुत ही दमदार है।
इस गाने के बारे में बात करते हुए, नोरा फतेही कहती हैं, “एक कलाकार के रूप में, मैं लगातार कुछ नया करने की कोशिश करती हूं और स्तर को ऊंचा उठाती हूं। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है और एक ऐसा ट्रैक है जिसने मुझे कैमरे के पीछे और उसके सामने अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की। यह फियरी, फियर्स, बॉल्सी और एक ऐसा ट्रैक है जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से एक दर्शक के रूप में इससे जुड़ी हूं। ”
 
नोरा फतेही का 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' फीट जैच नाइट अब नोरा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अवेलेबल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो