Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 13 : 1 करोड़ नहीं, विनर को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 13 : 1 करोड़ नहीं, विनर को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी!
, शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (17:53 IST)
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 का 15 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। सभी यह जानने को बेताब है कि इस बार का विनर कौन है। ये सीजन अभी तक का सबसे दिलचप्स और विवादित सीजन रहा है। हाल ही में बिग बॉस के विनर को मिलने वाली प्राइज मनी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।


खबरों के अनुसार इस सीजन में विजेता को 1 करोड़ रुपयों से भरा हुआ सूटकेस नहीं मिलने वाला है। बल्कि ये धनराशी घटकर सिर्फ 50 लाख रुपए हो गई है। इसमें से पारस को 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर होने का मौका दिया गया और वो पैसे लेकर चले गए।
ऐसे में विजेता को सिर्फ 40 लाख रुपये ही मिलने वाले हैं। ऐसे में ये खबर विनर के लिए नुकसान वाली होने वाली है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
बता दें कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और शहनाज गिल टॉप 6 फाइनलिस्ट बने हैं। खबरों की माने तो पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर बाहर जा चुके हैं। वहीं आरती सिंह भी बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में अब टॉप 4 फाइनलिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, रश्‍मि देसाई और शहनाज गिल का नाम शामिल है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 13 : शो को मिले टॉप 4 फाइनलिस्ट, इस हसीना का सफर हुआ खत्म!