Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर श्रॉफ को छोड़कर इनके साथ वेलेंटाइन डे मना रहीं दिशा पाटनी, फैंस पूछ रहे यह सवाल

हमें फॉलो करें टाइगर श्रॉफ को छोड़कर इनके साथ वेलेंटाइन डे मना रहीं दिशा पाटनी, फैंस पूछ रहे यह सवाल
, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (11:32 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में वेलेंटाइन डे का काफी क्रैज दिखता है। इस दिन बॉलीवुड के कइ कपल खास प्लान कर अपने पार्टनर के साथ स्पेशल टाइम बिताते हैं। लेकिन दिशा पाटनी अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ नही बल्कि किसी ओर के साथ वेलेंटाइन डे का दिन बिता रही हैं।


दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नहीं बल्कि फिल्म मलंग की अपनी टीम के साथ हैं। तस्वीर में मलंग के उनके को-स्टार आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू और अमृता खानविलकर नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में दिशा ने लिखा, 'वेलेंटाइन डे मेरे सबसे पसंदीदा लोगों के साथ।'

 
webdunia
दिशा के इस तस्वीर को देखकर टाइगर के फैंस काफी निराश है, क्योंकि वे टाइगर दिशा की स्पेशल डेट का इंतजार कर रहे थे। फैंस कमेंट कर सवाल भी पूछ रहे हैं कि टाइगर किधर है? कई अन्य फैंस ने दिशा को कमेंट बॉक्स में वेलेंटाइन डे विश किया है।
 
बता दें कि दिशा पाटनी की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक से पॉजिटिव रिएक्शन मिला है और इसने अच्छा बिजनेस किया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर, लड़कियों के लिए दिया यह मैसेज