Publish Date: Sat, 05 Aug 2023 (15:25 IST)
Updated Date: Sat, 05 Aug 2023 (15:28 IST)
Film Akelli Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। अब एक बार फिर नुसरत फ्लिम 'अकेली' में जबरदस्त रोल में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म 'अकेली' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। प्रणय मेश्राम के निर्देशन में बनी फिल्म 'अकेली' इराक के सिविल वॉर में फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी पर आधारित है।
यह लड़की इराक में 2014 में चल रहे सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से निकलर अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश करती है। फिल्म में नुसरत के साथ लीड रोल में इजराइली अभिनेता त्साही हलेवी और आमिर बोट्रॉस नजर आएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत में इराक में हाथों में बंदूक लिए नकाबपोश लोग दिखते हैं। इसके बाद नुसरत की बैकस्टोरी दिखाई गई है कि कैसे वो इराक पहुंचती हैं। नुसरत पंजाब के एक छोटे से शहर की रहने वाली लड़की है जिसे इराक के मोसुल में जॉब मिलती है।
लेकिन, इस बीच आईएसआईएस और इराक के बीच जंग छिड़ जाती है और आईएसआईएस से जुड़े लोग उनके ऑफिस के लोगों को होस्टेज बना लेते हैं। नुसरत भरुचा पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर रही हैं।
फिल्म 'अकेली' को नितिन वैद्य, निनाद वैद्य और अपर्णा पड़गांवकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें