Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Oscars 2025 : अनोरा ने 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, एड्रियन ब्रॉडी बने बेस्ट एक्टर, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Oscars 2025 : अनोरा ने 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, एड्रियन ब्रॉडी बने बेस्ट एक्टर, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 3 मार्च 2025 (10:36 IST)
97वें अकादमी पुरस्कार का आगाज हो गया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया है और इसका प्रसारण जियोहॉटस्टार और टीवी चैनल स्टार प्लस पर किया गया है। इस बार कॉनन ओब्रायन ने ऑस्कर अवॉर्ड समारोह को होस्ट किया। 
 
कॉनन ओब्रायन ने इंग्लिश के साथ-साथ स्पैनिश, हिंदी, चायनीज और अन्य भाषाओं में भी लोगों को संबोधित किया। ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म 'अनोरा' की धूम रही। इस फिल्म ने 5 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं एड्रियन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर और माइकी मैडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। 
 
दिल्ली में बनी शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में पुरस्कार हासिल नहीं कर पाई। इस श्रेणी में डच भाषा की फिल्म को पुरस्कृत किया गया है। अभिनेत्री ज़ो सलदाना ने 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में 'एमिलिया पेरेज' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और किरेन कल्किन ने 'द रियल पेन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता।
 
देखिए ऑस्कर विजेताओं की पूरी लिस्ट 
 
बेस्ट फिल्म - अनोरा
बेस्ट डायरेक्टर - शॉन बेकर (ओनरा)
बेस्ट एक्टर - एंड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
बेस्ट एक्ट्रेस - माइकी मैडिस (अनोरा)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - कीरन कल्किन (ए रियल पेन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - जोई सलदाना (एमिलिया पेरेज)
 
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - आई एम स्टिल हियर (ब्राजील) 
बेस्ट एनिमेटेड फीचर - फ्लो 
बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर - नो अदर लैंड 
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - अनोरा 
बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले - कॉन्क्लेव 
 
बेस्ट डाक्यूमेंट्री शार्ट - द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा 
बेस्ट लाइव एक्शन शार्ट - आई एम नॉट ए रोबोट 
बेस्ट एनिमेटेड शार्ट - इन द शैडो ऑफ साईप्रस
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - द ब्रूटलिस्ट
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग - एल मल
 
बेस्ट साउंड - ड्यून: पार्ट 2
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन - विक्ड
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - द ब्रुटलिस्ट 
बेस्ट हेयर एंड मेकअप - द सबस्टेंस
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन - विक्ड 
बेस्ट फिल्म एडिटिंग - अनोरा 
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - ड्यून: पार्ट 2 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मार्च में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो इन जगहों को जरूर करें चेक, ये रही पूरी लिस्ट