Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा आरोप, नशे में बनवाया पोर्न वीडियो

हमें फॉलो करें मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा आरोप, नशे में बनवाया पोर्न वीडियो
, मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (12:54 IST)
वर्ष 2019 की मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी परी उर्फ प्रियंका पासवान का एक पोर्न वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में परी का कहना है वह मॉडल हैं। मुंबई में काम के लिए गई थीं। वहां पर नशे में उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया है। अब मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।
 
वैसे परी पर उसके ससुराल वालों ने पोर्न वीडियो में काम करने का आरोप लगाया है जिस पर परी ने इसे साजिश करार दिया है। परी का कहना है कि उसने अपने पति पर दहेज का केस किया है इसलिए ससुराल वाले उसे बदनाम कर रहे हैं।  
 
परी की शादी मई 2021 में नीरज कुमार से हुई थी। दोनों की पहचान फेसबुक के जरिये हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के तुरंत बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। इसी बीच परी ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया जिससे पति को जेल हो गई। 
 
इधर परी के ससुराल वालों का कहना है कि जब उन्हें परी के पोर्न वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया था, लेकिन परी ने धमकी और दबाव के जरिये उनके बेटे से जबरदस्ती शादी करवा दी। 
 
परी के ससुराल वालों का यह भी कहना है कि शादी से पहले परी की एक बेटी भी थी। जिस पर परी का कहना है कि यह बात उनके पति को पता है। परी का कहना है कि ससुराल वाले झूठे आरोप  लगाकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। 
 
परी का कहना है कि पोर्न वीडियो के मामले में वह पीड़िता हैं और मुंबई में उन्होंने केस दर्ज करा दिया है। यह काम उनसे धोखे में रह कर करवाया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेरशाह बना रही है रेकॉर्ड, अमजेन प्राइम वीडियो की नंबर 1 फिल्म बनी