Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काजोल को शाहरुख खान की पत्नी समझते थे वरुण धवन, गौरी खान को मन्नत में देख रह गए थे दंग

शाहरुख और काजोल की शानदार बॉन्डिंग को देख वरुण धवन गलतफहमी का शिकार हो गए थे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahrukh and Kajol Hit Movie List

WD Entertainment Desk

, रविवार, 7 अप्रैल 2024 (12:10 IST)
varun dhawan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इस जोड़ी के बीच हर बार एक शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है। दोनों की इस शानदार बॉन्डिंग को देख बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन एक गलतफहमी का शिकार हो गए थे। 
 
वरुण धवन को लगता था कि शाहरुख खान और काजोल पति-पत्नी है। इस बात का खुलासा खुद वरुण धवन ने किया था। वरुण ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने गौरी खान को शाहरुख के घर मन्नत पर देखा तो वह हैरान हो गए थे।
 
webdunia
वरुण धवन अपनी एक फिल्म का प्रमोशन करने एक रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि मैं हमेशा से शाहरुख और काजोल को पति-पत्नी समझता था। एक दिन मैं एनवीए का चंदा लेने शाहरुख सर के घर गया।
 
webdunia
उन्होंने कहा था, वहां पर उनकी पत्नी गौरी मैम ने दरवाजा खोला। ये देखकर मैं हैरान रह गया और दो मिनट तक लगातार उन्हें देखता ही रहा। हालांकि, मैंने उस समय कुछ कहा नहीं और मैं चंदे के पैसे लेकर वहां से आ गया। लेकिन जब मैंने घर आकर मम्मी को बताया कि वहां काजोल मैम नहीं थीं तो मेरी मम्मी ने कहा कि काजोल, शाहरुख की पत्नी नहीं हैं बल्कि गौरी हैं।
 
बता दें कि वरुण धवन काजोल और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिलवाले' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में वरुण शाहरुख के छोटे भाई के रोल में नजर आऐ थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिर क्यों जीतेन्द्र पहनते हैं सिर्फ सफेद कपड़े?