Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाहुबली के निर्देशक की इस फिल्म में साउथ के दो सुपरस्टार संग रोमांस करेंगी परिणीति चोपड़ा!

निर्देशन एस. एस. राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर में नजर आ सकती हैं परिणीति चोपड़ा

हमें फॉलो करें बाहुबली के निर्देशक की इस फिल्म में साउथ के दो सुपरस्टार संग रोमांस करेंगी परिणीति चोपड़ा!
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। पिछले दिनों जब पीएम मोदी मुंबई में नेशनल सिनेमा म्यूजिक का उद्धाटन करने पहुंचे थे तो पीएम मोदी परिणीति से हाथ मिलाते के लिए आगे बढ़े तब वो उनको नमस्ते करती हुई दिखाई दी। परिणीति की पीएम को नमस्ते करती हुई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में परिणीति थोड़ी सी ऑक्वर्ड सी दिखी जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
 
webdunia
अब इसी बीच परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबरें है कि बाहुबली और बाहुबली 2 के निर्देशक एस. एस. राजामौली की अगली फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आ सकती है। राजामौल इन दिनों अपनी आगामी मेगा बजट फिल्म आरआरआर की शूटिंग कर रहे हैं। राजामौली की इस फिल्म में साउथ के दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। 
 
webdunia
रिपोर्टस के मु‍ताबिक परिणीति इस फिल्म में साउथ के इन दो सुपरस्टार संग रोमांस करती नजर आ सकती है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा का रोल कैसा होगा अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने परिणीति को आरआरआर के लिए साइन करने के मन बना लिया है।
 
फिल्म आरआरआर की शूटिंग नवंबर में प्रभास, राणा दग्गुबाती, कल्याण राम, कोराताला शिवा, बोयापति श्रीनू, वामशी पेडिपल्ली, वेंकी एटलुरी, सुरेश बाबू, अल्लू अरविंद, शोबु यारलागड्डा, केएल नारायण और श्याम प्रसाद रेड्डी इत्यादि जैसे स्टार की उपस्थिति में शुरू हुई थी। बाहुबली फ्रैंचाइज की भारी सफलता के बाद यह एस.एस. राजामौली फिर से एक बहुभाषी फिल्म है। 
 
परिणीति चोपड़ा को इससे पहले महेश बाबू स्टारर साउथ फिल्म स्पाइडर भी ऑफर हुई थी। लेकिन परिणीति ने इससे करने से मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म मेकर्स ने रकुल प्रीत को इस फिल्म के लिए साइन किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अग्नि‍पथ ने पूरे किए 7 साल, रितिक रोशन ने शेयर की फिल्म से जुड़ी यादे