Publish Date: Fri, 08 Jul 2016 (14:20 IST)
Updated Date: Fri, 08 Jul 2016 (14:23 IST)
बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा का करियर खास नहीं चल रहा है, लिहाजा उन्होंने हाल ही में टॉलीवुड की एक फिल्म साइन की थी। एआर मुरुगदास की इस फिल्म में परिणीति के अपोजिट साउथ स्टार महेश बाबू हैं। फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा और बजट 90 करोड़ रुपये है।
खबर है कि परिणीति के हाथ से यह फिल्म निकल गई है। फिलहाल पता नहीं चल पाया कि ऐसा क्या हुआ कि परिणीति फिल्म से अलग हो गई। परिणीति की जगह रकुल प्रीत सिंह को लिया गया है जो 'यारियां' में नजर आई थीं।
फिलहाल परिणीति के हाथ में एक ही फिल्म है जिसका नाम है 'मेरी प्यारी बिंदू'। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति के अपोजिट आयुष्मान खुराना हैं।