Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चूड़ा सेरेमनी से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक, सामने आई परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की वेडिंग डिटेल्स

हमें फॉलो करें चूड़ा सेरेमनी से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक, सामने आई परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की वेडिंग डिटेल्स

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (13:24 IST)
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह कपल 24 सितंबर को शादी रचाने जा रहा है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। परिणीति और राघव पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने वाला है।
 
वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस इनविटेशन कार्ड के जरिए कपल के वेडिंग वेन्यू से लेकर प्री-वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स देखने को मिल रही है। दोनों की शादी के सभी रस्में उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में होंगे। 
 
webdunia
इस वेडिंग कार्ड में हर छोटी से छोटी डिटेल दी हुई है। इनविटेशन कार्ड के मुताबिक पहला कार्यक्रम 23 सितंबर को 'ब्लूम्स एंड बाइट्स' नामक एक फ्रेस्को आफ्टरनून का है, जिसके बाद परिणीति की चूड़ा सेरेमनी महाराजा सुईट में होगी। 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा की 'सेहराबंदी' की रस्म होगी, उसके बाद बारात आएगी। 
 
24 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे परिणीति और राघव का 'जयमाला समारोह' होगा, जिसके बाद शाम 4:00 बजे सूर्यास्त के समय फेरे होंगे और शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसी शाम 8:00 बजे लीला पैलेस कोर्टसार्ड में रिसेप्शन समारोह होगा। इसकी थीम 'A night of Amore' रखी गई है। 
 
परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में ग्रैंड सेरेमनी में सगाई की थी। परिणीति फिलहाल बॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'फुकरे 3' का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचा फुकरा गैंग, एफ3 शिखर सम्मेलन का किया आयोजन