Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिल्पा शेट्टी का फेमस रेस्टोरेंट हुआ बंद, एक्ट्रेस ने दी क्लोजर पार्टी

Advertiesment
Shilpa Shetty Restaurant
Shilpa Shetty Restaurant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'सुखी' को लेकर सुर्खियों में हैं। शिल्पा एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वह रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। शिल्पा ने 2020 में मुंबई के वर्ली इलाके में पॉपुलर रेस्टोरेंट चेन 'बेस्टियन' का एक नया रेस्टोरेंट खोला था।
 
लेकिन अब शिल्पा शेट्टी का यह रेस्टोरेंट बंद हो गया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने रेस्टोरेंट की क्लोजर पार्टी भी रखी। कुंद्रा फैमिली ने अपने खास दोस्तों के लिए रेस्टोरेंट के क्लोजर पर डिनर रखा। ये रेस्टोरेंट इस वजह से बंद किया गया क्योंकि इसे री-डेवलेपमेंट के लिए दिया जा रहा है।
 
शिल्पा का ये वर्ली वाला रेस्टोरेंट एक्जॉटिक फूड के साथ अपने इंटीरियर के लिए भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर था। इस रेस्टोरेंट में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 50-50 की भागीदारी थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुष्मान खुराना को इस वजह से पसंद नहीं बर्थडे सेलिब्रेट करना