Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपए है कीमत

हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपए है कीमत

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (14:51 IST)
Sonakshi Sinha New Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार वेब सीरीज 'दहाड़' में नजर आई थीं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने पुलिस ऑफिसर के किरदार में सभी का दिल जीत लिया है। वहीं अब एक्ट्रेस अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में आ गई है। सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा एरिया में एक हाईराइज बिल्डिंग में 26वें फ्लोर पर नया अपार्टमेंट खरीदा है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा का नया अपार्टमेंट वेस्ट बांद्रा के बांद्रा रिक्लेमेशन में 'रंग शारदा ऑडिटोरियम' के पास '81 औरेट बिल्डिंग' में स्थित है। यह एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। एक्ट्रेस के इस अपार्टमेंट की कीमत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस अपार्टमेंट के लिए 55 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।
 
webdunia
सोनाक्षी के इस अपार्टमेंट के साथ लॉबी, सर्वेंट टॉयलेट, एयर हैंडलिंग यूनिट आदि के लिए 348.43 वर्ग फुट का एक्स्ट्रा एरिया और 1,653.67 वर्ग फुट की छत भी शामिल है। इस तरह से सोनाक्षी के इस अपार्टमेंट का कुल कार्पेट एरिया 4,210.87 वर्ग फुट है। इसके साथ चार कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं। 
 
सोनाक्षी सिन्हा के इस नए घर की सबसे खास बात ये है कि इससे समुद्र का मनमोहक व्यू मिलता है, साथ ही इससे माहिम खाड़ी और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा देखने को मिलता है। 
 
इससे पहले सोनाक्षी ने इसी साल एक और लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनके इस घर से भी बांद्रा-सी लिंक व्यू दिखता है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बंबई मेरी जान' की टीम ने लंदन में किया सीरीज का प्रमोशन, 14 सितंबर को वर्ल्डवाइड होगी रिलीज