Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिणीति चोपड़ा पहुंचीं साइना नेहवाल के घर, खाए मां के हाथ के बने आलू के पराठे

हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा पहुंचीं साइना नेहवाल के घर, खाए मां के हाथ के बने आलू के पराठे
, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (12:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में काम करने को लेकर ना सिर्फ परिणीति उत्साहित हैं बल्कि खूब पसीना भी बहा रही हैं।

 
परिणीति, साइना नेहवाल से मिलकर उनके बारे में जानने का प्रयास कर रही हैं। एक मुलाकात के दौरान साइना नेहवाल ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपनी मां के हाथ के बने आलू पराठे खिलाए। परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल के घर हैदराबाद आई हुई थीं। उसी दौरान उन्होंने आलू के पराठों का स्वाद लिया।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई कई तस्वीरों में साइना और परिणीति आलू का पराठा खाते नजर आ रही हैं। साइना से मुलाकात के बारे में बताते हुए परिणीति ने कहा, 'उनसे मिलने के बाद मुझे घबराहट हो रही है कि मैं कैसे सारी चीजें पूरा करूंगी। मुझे आशा है कि मेरी मेहनत उन्हें खुशी देगी।'
 
फैंस परिणीति और साइना की इन तस्वीरों का काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'साइना' को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार करने जा रहे हैं। पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उन्हें इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 साल के हुए सैफ और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन