Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया‍ रिएक्शन, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया‍ रिएक्शन, वीडियो वायरल

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 29 मार्च 2023 (12:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से परिणीति का नाम आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में मुंबई में डिनर डेट पर फिर लंच पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही परिणीति और राघव के रिलेशनशिप की खबरें वायरल होने लगी।

 
हाल ही में खबरें आई थी कि परिणीति और राघव चड्ढा की जल्द सगाई करने की खबरें भी सामने आई। वहीं आम आदमी पार्टी के सासंद ने ट्वीट करके दोनों को बधाई भी दी। इसके बाद से परिणीति और राघव की शादी की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है।
 
वहीं अब परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग जल्द शादी करने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे राघव संग शादी की खबरों पर सवाल भी पूछे। एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया, लेकिन वह शरमाती हुई जरूर नजर आईं। 
 
परिणीति चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी परिणीति से पूछते दिख रहे, 'क्या अफवाहें सच हैं। इसप पर परिणीति बिना कुछ जवाब दिए मुस्कुराते हुए अपनी कार में बैठ जाती हैं। परिणीति चोपड़ा ने भले ही कुछ बोला नहीं, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर रही है।
 
बता दें कि हाल ही में आप सांसद संजीव अरोड़ा ने सगाई की खबरों के बीच परिणीति और राघव बधाई दी‍ थी। उन्होंने ट्वीट किया था, मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें। मेरी शुभकामनाएं हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवियन डीसेना ने खोले अपनी पर्सनल लाइफ के राज, सालों पहले कबूल कर चुके हैं इस्लाम धर्म