Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवियन डीसेना ने खोले अपनी पर्सनल लाइफ के राज, सालों पहले कबूल कर चुके हैं इस्लाम धर्म

हमें फॉलो करें विवियन डीसेना ने खोले अपनी पर्सनल लाइफ के राज, सालों पहले कबूल कर चुके हैं इस्लाम धर्म

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 29 मार्च 2023 (11:25 IST)
टीवी एक्टर विवियन डीसेना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विवियन अपनी निजी जिंदगी को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि विवियन ने गुपचुप तरीके से नौरान अली संग शादी रचाई थी। वहीं हाल ही में खबर आई कि विवियन एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं। अब विवियन ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

 
'बॉम्बे टाइम्स' से बातचीत में विवियन डीसेना ने खुलासा किया कि वह शादीशुदा हैं और उनकी 4 महीने की एक बच्ची भी हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि वह इस्लाम धर्म कबुल कर चुके हैं और पांच वक्त के नमाजी हैं। 
 
webdunia
विवियन ने कहा, हां, मैं शादीशुदा हूं और मेरी चार महीने की एक बेटी है। इसमें कौन सी बड़ी बात है और यह किसी के लिए चिंता कैसे हो सकती है? हम अपनी शादी और अपनी बेटी के आने की खबर की घोषणा कर देते, लेकिन अब मुझे लगा कि यह सही समय है। मैंने लगभग एक साल पहले मिस्र में एक इंटीमेट सेरेमनी में नौरान के साथ शादी की थी। पिता बनना एक सपने के सच होने और सबसे अद्भुत एहसास है। हमने अपनी बेटी का नाम 'लयान विवियन डीसेना' रखा है।
 
इस्लाम धर्म कबूल करने का खुलासा करते हुए विवियन ने कहा, मेरे जीवन में कुछ भी ज्यादा नहीं बदला है। मैं ईसाई पैदा हुआ था और मैं अब इस्लाम का पालन करता हूं। मैंने 2019 में रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस्लाम का पालन करना शुरू किया। मुझे दिन में पांच बार नमाज अदा करने में बहुत शांति और सांत्वना मिलती है। इसलिए, यहां मैं सभी अनचाही अटकलों पर विराम लगाता हूं।
 
बता दें कि विवियन डीसेना ने साल 2013 में अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों के बाद ही दोनों अलग हो गए थे। विवियन और वाहबिज ने दिसंबर 2021 में तलाक ले लिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 साल की उम्र में पॉपुलर हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, काजोल बोलीं- अभी मौत-मस्ती करने की उम्र