Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिणीति चोपड़ा को महंगा पड़ा जामिया छात्रों का समर्थन करना, छीन लिया गया ये पद!

Advertiesment
हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा को महंगा पड़ा जामिया छात्रों का समर्थन करना, छीन लिया गया ये पद!
, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (16:34 IST)
नागरिका कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। बॉलीवुड के कई सितारे भी लगातार इस कानून का विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों जामिया मिल्लिया इस्लामिया और लगीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इस कानून का जमकर विरोध किया गया जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

 
इस लाठी चार्ज के बाद बॉलीवुड के कई स्टार छात्रों के पक्ष में खड़े नजर आए और सोशल मीडिया पर अपना विरोध जाहिर किया। इनमें से एक नाम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी है। 
 
परिणीति ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब (Citizenship Amendment Bill) को भूल जाइए। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है। बर्बर है।' 
अब खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा को ट्वीट के चलते हरियाणा सरकार ने अपने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के पद से हटा दिया है। 
 
परिणीति चोपड़ा की ये खबर काफी ज्यादा चर्चा में है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेवफा पत्नी का यह JOKE हंसा-हंसा कर थका देगा : यह मुर्ति गुप्ता जी ने दी है