Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिणीति चोपड़ा का खुलासा, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से कौन है अच्छा किसर?

हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा का खुलासा, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से कौन है अच्छा किसर?
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनके साथ हर एक्टर और फिल्ममेकर काम करना चाहता है। परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक की लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में परिणीति बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के किरदार में दिखाई देंगी।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ नेहा धूपिया के चैट शो में शिरकत की। परिणीति चोपड़ा ने यहां अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। 
 
webdunia
रैपिड फायर राउंड के दौरान नेहा ने परिणीति से एक मजेदार सवाल पूछा। सवाल यह था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में से वे किसे बेहतर किसर मानती हैं। जवाब में परिणीति चोपड़ा ने कहा, अर्जुन है बेहतर किसर। मेरा अर्जुन के साथ यूनीक और रेयर रिश्ता है। अर्जुन के साथ मैं खुद के जैसी रहती हूं। अर्जुन और सिद्धार्थ में से किसी को चुना हो तो मैं अर्जुन का नाम लेना चाहूंगी।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी अब तक दो फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। ये दोनों इशकजादे और नमस्ते लंदन में साथ काम करते हुए नजर आए है। इन दोनों ही फिल्मों में ये जबरदस्त किसिंग सीन करते हुए भी दिखे हैं।
 
शो में परिणीति ने बताया कि दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'पीकू' दीपिका से पहले उन्हें ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने डेट इश्यू की वजह से फिल्म नहीं की। बाद में दीपिका को ये रोल मिला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, सामने आई बड़ी वजह