Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के बंधन में बंधे टीवी के 'मामा जी', पंकज त्रिपाठी ने पत्नी संग की शिरकत

Advertiesment
हमें फॉलो करें शादी के बंधन में बंधे टीवी के 'मामा जी', पंकज त्रिपाठी ने पत्नी संग की शिरकत

WD Entertainment Desk

, रविवार, 11 दिसंबर 2022 (13:52 IST)
'मामा जी' के नाम से मशहूर टीवी एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। परितोष त्रिपाठी ने उत्तराखंड के ‍पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी संग शादी रचाई। परितोष की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। 

 
परितोष औ मीनाक्षी की शादी में शामिल होने पंकज त्रिपाठी, ऋत्विक धनजानी और गीता कपूर जैसे सितारे उत्तराखंड पहुंचे। परितोष की शादी के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 
 
webdunia
परितोष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी संग काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते है। इसलिए परितोष की शादी में पंकज काफी खुश नजर आए। वह अपनी पत्नी के साथ इस शादी में शरीक हुए। 
 
webdunia
परितोष त्रिपाठी छोटे पर्दे के पॉपुलर चेहरा हैं। वह इस रियलिटी शोज को होस्ट करते नजर आते हैं। उनके किरदार 'मामा जी' को काफी पसंद किया जाता है। परितोष ने 2018 में फिल्म 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर्षवर्धन और अनिल कपूर की 'थार' ने विदेशों में भी मचाई धूम, जीता यह अवॉर्ड