Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात के वक्त ऐसी हो गई थी विराट कोहली की हालत

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात के वक्त ऐसी हो गई थी विराट कोहली की हालत

WD Entertainment Desk

, रविवार, 11 दिसंबर 2022 (12:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 दिसंबर को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। अनुष्का और विराट की लव स्टोरी हमेशा चर्चा का विषय रही है।

 
विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। अनुष्का के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त विराट काफी घबराए हुए थे। विराट ने बताया था कि, मुझे याद है जब मेरे मैनेजर ने मुझे शैम्पू के ब्रांड के बारे में बताया। विज्ञापन करने के लिए मैं काफी उत्साहित था, लेकिन जब मैंने बंटी से पूछा के मेरे साथ कौन है तो उन्होंने अनुष्का शर्मा का नाम लिया। 
 
विराट ने बताया था कि, ये बात सुनकर वह हैरान रह गए और कहने लगे कि तुम मुझसे मजाक कर रहे हो क्या? उन्होंने कहा नहीं मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद मैं सोचने लगा कि एक फ्रेम में मैं पेशेवर कलाकार के साथ कैसे एक्टिंग कर कर सकता हूं। मैं बिल्कुल पागल दिखूंगा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं, लेकिन मेरे मैनेजर ने मुझे सांत्वना दी।
 
विराट जब पहली बार अनुष्का से मिले तो इतने नर्वस हो गए कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या बोले। वो सेट पर खड़े थे, अनुष्का लंबी थीं, उपर से वो हील्स पहने हुए सेट पर आई थीं। वो उनसे बहुत लंबी लग रही थीं। विराट नर्वस तो थे ही, उन्होंने सोचा कि कुछ फनी करते हैं और अनुष्का से बोले, क्या आपको इससे ऊंची हील नहीं मिली। अनुष्का ने विराट की इस बात पर हंसने के बजाय कहा, एक्सक्यूज़ मी।
 
इसके बाद विराट कुछ समय के लिए बहुत अजीब महसूस करने लगे थे। हालांकि उन्होंने अनुष्का को बता दिया कि वो मज़ाक कर रहे थे। वो शूट 3 दिनों तक चला था। धीरे–धीरे दोनों को यह एहसास हुआ कि अलग-अलग करियर बैकग्राउंड होने के बावजूद भी दोनों में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों ही मिडिल क्लास फैमिली से आते थे। दोनों ने एक ही साल यानी 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। और भी बहुत सी बातें थी जो दोनों के बीच कॉमन थीं।
 
बता दें कि विराट और अनुष्का इसी साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दमदार अभिनय से दिलीप कुमार ने सिने प्रेमियों के दिलों में छोड़ी अमिट छाप