Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान की पठान की 400 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की पठान की 400 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री
, सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (14:22 IST)
शाहरुख खान की पठान (Pathaan box office report) का बॉक्स ऑफिस पर सुनहरा सफर जारी है। फिल्म (Pathaan box office report) के हिंदी वर्जन के कलेक्शन 400 करोड़ पार हो गए हैं। 400 करोड़ क्लब में शाहरुख की इस फिल्म (Pathaan box office report) ने महज 12 दिन में एंट्री ली है जो कि सबसे तेज है और यह रिकॉर्ड है। 
 
पठान (Pathaan box office report) ने दूसरे वीकेंड पर शुक्रवार 13.50 करोड़ रुपये, शनिवार 22.50 करोड़ रुपये और रविवार को 27.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में फिल्म ने 414.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिंदी में बनाई गई किसी भी फिल्म का यह सर्वाधिक कलेक्शन है। इसके पहले यह रिकॉर्ड आमिर खान की मूवी 'दंगल' के नाम था। 

webdunia
 
400 करोड़ क्लब में पठान (Pathaan box office report) ने 12 दिन में एंट्री ली। बाहुबली 2 (डब) को 15 दिन और केजीएफ 2 (डब) को 23 दिन का समय लगा था। यहां पर इन दोनों फिल्मों के हिंदी वर्जन की बात हो रही है। 
 
पठान (Pathaan box office report) के तमिल और तेलुगु वर्जन ने 12 दिनों में 15.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से भारत में पठान का कुल कलेक्शन 429.90 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पठान' (Pathaan box office report) में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिम्पल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान खान का कैमियो है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म (Pathaan box office report) ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पठान में दीपिका पादुकोण के एक्शन को शाहरुख खान ने बताया 'सबसे सेक्सी फाइट सीन'