Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘पाथेर पांचाली’ बीबीसी की 100 सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्मों की सूची में 15वें स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pather Panchali
लंदन , गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (16:12 IST)
लंदन। सत्यजीत रे की ‘पाथेर पांचाली’ बीबीसी की 100 सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्मों की सूची में 15वें स्थान पर रही। भारत की ओर से इस सूची में जगह बनाने वाली यह एकमात्र फिल्म है।
 
अकिरा कुरोसावा की ‘सेवन समुराई’ इस सूची में शीर्ष पर रही। मतदान के जरिए यह सूची बनाई गई है, जिसमें 43 देशों के 200 से अधिक आलोचकों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्में चुनीं। इस सूची में 24 देशों की 19 भाषाओं की 67 निर्देशकों की 100 फिल्में है।
 
बीबीसी ने बताया कि इन 100 फिल्मों में से केवल चार का निर्देशन ही महिलाओं ने किया है, हालांकि मतदान में हिस्सा लेने वाले आलोचकों में 45 प्रतिशत महिलाएं थीं। सत्यजीत रे की पाथेर पांचाली 1955 में रिलीज हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', मामला दर्ज