ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूट्यूब पर छाया पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांटिक गाना 'दिया गुल कर', मिले 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Social Media
, सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (14:17 IST)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गानों ने इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। लॉकडाउन के बीच एक के एक भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। इन दिनों पवन सिंह और मोनालिसा के हॉट डांस वीडियो सॉन्ग देखा जा रहा है। लोग इस गाने को इतना पसंद कर रहे हैं।

 
यह गाना 'दिया गुल कर' है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के किंग कहे जाने वाले पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और अवनीश झा ने संगीत दिया है। 
 
इस गाने में मोनालिसा और पवन सिंह का भरपूर डांस और रोमांस दिखाया गया है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह पुराना गाना एक बार फिर से ट्रेडिंग कर रहा है। 
 
यू ट्यूब पर रिलीज हुए पवन सिंह और मोनालिसा के रोमांटिक सॉन्ग को अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन और मोनालिसा का यह गाना 'दिया गुल कर... भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' का है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खलनायक का सीक्वल : अतीत के सहारे वर्तमान को जीतने कोशिश में सुभाष घई