Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूट्यूब पर धूम मचा रहा मोनालिसा और पवन सिंह का यह रोमांटिक गाना, देखा जा चुका है 1 करोड़ से अधिक बार

हमें फॉलो करें यूट्यूब पर धूम मचा रहा मोनालिसा और पवन सिंह का यह रोमांटिक गाना, देखा जा चुका है 1 करोड़ से अधिक बार
, सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (14:44 IST)
भोजपुरी स्टार मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना अक्सर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक माने जाने वाली मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों को कई हिट फिल्में दी है। जिसके गाने आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा देते है। 
 
हाल ही में मोनालिसा और पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। यह गाना है ‘पाला सटाके’ जिसे भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 
इस गाने में मोनालिसा का जबरदस्त डांस और बोल्ड अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मोनालिसा गाने में लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह लाल रंग कुर्ता धोती पहने दिख रहे हैं। गाने में दोनो की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है।
 
इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जब‍कि इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। ये गाना फिल्म ‘सरकार राज’ का है। 
 
बता दें कि मोनालिसा और पवन सिंह कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें ‘सैंया जी दिलावा मांगेले’, ‘जिद्दी आशिक’, ‘रंग दे प्यार के रंग में’ सहित कई फिल्में शामिल हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पालघर में हुई संतों की हत्या पर भड़के फरहान अख्तर, बोले- उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह...